छत्तीसगढ़; धमतरी: हैलो… हम नेताजी बोल रहे है! ₹ 70000 लगेगा! पढ़ें सत्तापक्ष के एक कथित नेता की कारगुज़ारी…

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक – छत्तीसगढ़):

धमतरी- ज़िले के एक कथित नेता की कारगुज़ारियों के चर्चे अब आम होने लगे हैं।

उस कथित नेता के क्षेत्र में चाहे कोई भी ठेकेदार वैध या अवैध काम करे, उसे अपना हिस्सा चाहिए ही। उसकी उगाही के चलते अब ठेकेदार काम करने से भी कतराने लगे हैं। 

“ताज़ा मामले की बात करें तो ज़िले की कुछ रेत खदानें जो शहर की सीमा से लगी हुई हैं, उन खदान संचालकों को इस कथित नेता का कॉल पहुंचता है, तुम मेरे क्षेत्र से रेत निकाल कर मोटी कमाई कर रहे हो, तो मुझे भी अपना हिस्सा चाहिए, क्योंकि ये मेरा क्षेत्र है।” 

ऐसा कॉल सड़क बनाने वाले ठेकेदार से लेकर रेत, मुरूम, मिट्टी खदान के ठेकेदारों के पास पहुंचने का सिलसिला अब आम हो चुका है, जिससे ठेकेदारों में काफी रोष पनपता जा रहा है। 

नाम न छापने की शर्त पर एक ठेकेदार ने बताया कि इस कथित नेता का मेरे पास कई बार कॉल आ चुका है जो हर महीने ₹ 70000 तक की डिमांड कर रहा है, जबकि हमें क्षेत्र के अन्य नेता व अधिकारियों को भी संतुष्ट करना पड़ता है, और अब पहले जैसी कमाई भी नही रही। 

इस कथित नेता ने ठेकदारों को डराने के लिए कुछ विभागीय अधिकारियों पर अपना राजनीतिक दबाव बनाया, जिसका परिणाम शहर व ग्रामीण इलाकों के बहुत से ट्रैक्टर संचालक भुगत रहे हैं।

बता दें जिस कथित नेता की बात यहां की जा रही है, वो खुद किसी भी पद पर नहीं है, जबकि उसकी एक महिला रिश्तेदार सत्तापक्ष की एक जनप्रतिनिधि है। 

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

उस कथित नेता की ऐसी कारगुजारियां पहले भी सामने आ चुकी हैं। 

बहरहाल अब देखना होगा कि इस कथित नेता के हौसले इसी तरह आगे बढ़ते जाएंगे, या फिर इसपे कोई लगाम कसेगा? क्योंकि देश व प्रदेश में सरकार का नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। लेकिन इस नारे की धज्जी ये कथित नेता उड़ाते हुए मोटी कमाई कर चुका है

वहीं सूत्र से ये भी जानकारी मिली है कि कुछ लोग इस कथित नेता की शिकायत प्रदेश के मुखिया सीएम साय, व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव से करने वाले हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *