Ram Navami 2026: पूजा में इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप करें और पाएं भगवान राम की असीम कृपा…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

राम नवमी, चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन मनाई जाती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मध्याह्न काल में हुआ था। ऐसे में पंचांग के अनुसार 26 मार्च 2026 को राम नवमी मनाई जाएगी।

इस दिन पर आप राम जी के इन दिव्यों मंत्रों का जप कर विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

राम जी के मंत्र

1. ॐ श्री रामाय नमः॥

2. ॐ श्री रामचन्द्राय नमः।

3. ॐ रां रामाय नमः।

4. श्रीराम तारक मंत्र – श्री राम, जय राम, जय जय राम।

5. श्रीराम गायत्री मंत्र –

6. ॐ दाशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि।
तन्नो रामः प्रचोदयात्॥

7. श्री राम रक्षा मंत्र – ॐ ह्रां ह्रीं रां रामाय नमः॥

8. राम ध्यान मंत्र – श्री रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।

9. विपत्ति में रक्षा हेतु-

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे ।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने ।

10. मुक्ति और प्रभु प्रेम हेतु-

|| नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ||
|| लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट ||

11. ग्रह क्लेश निवारण और सुख संपत्ति दायक-

हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥

राम नवमी पर जरूर करें ये काम

  • राम नवमी के दिन व्रत रखें और रामचरितमानस या सुंदरकांड का पाठ करें।
  • भगवान राम को पीले रंग की मिठाई, केसर भात, पंचामृत, धनिया पंजीरी का भोग जरूर लगाएं।
  • पूजा में पीले फूल भी जरूर शामिल करें।
  • आप अपनी क्षमता के अनुसार, इस दिन पर गरीबों को दान करें और प्रसाद में खीर या मिठाई बांटे।
  • इस दिन तामसिक भोजन (प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा) का सेवन न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *