Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के पश्चात राशि अनुसार निर्धारित वस्तुओं का दान करने से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता है…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा है। फाल्गुन पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान होगा। ग्रहण के समय पृथ्वी पर मायावी ग्रह का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके लिए ग्रहण के समय शास्त्र नियमों का जरूर पालन करें। अनदेखी करने से विपरीत प्रभाव पड़ता है।

धार्मिक मत है कि ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु और महादेव के नामों का मंत्र जप करने से मायावी ग्रह की कुदृष्टि से मुक्ति मिलती है।

वहीं, ग्रहण के बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके बाद भक्ति भाव से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करें।

पूजा के बाद आर्थिक स्थिति अनुसार अन्न और धन का दान करें। अगर आप भी चंद्र देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो चंद्र ग्रहण के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

सूतक का समय

  • सूतक प्रारंभ- सुबह 09 बजकर 39 मिनट से
  • सूतक समापन- शाम 06 बजकर 46 मिनट तक

ग्रहण समय

  • चंद्र ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर
  • पूर्ण चंद्र ग्रहण- शाम 05 बजकर 04 मिनट पर
  • चंद्र ग्रहण का समापन- शाम 06 बजकर 46 मिनट पर


राशि अनुसार दान

  • मेष राशि के जातक चंद्र ग्रहण के बाद जरूरतमंदों के मध्य मसूर दाल का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक सुखों में वृद्धि के लिए ग्रहण के बाद चावल और आटा का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक कारोबार में सफलता के लिए ग्रहण के बाद गौशाला में अन्न और धन का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक तनाव से निजात पाने के लिए चंद्र ग्रहण के बाद खीर बनाकर लोगों में वितरित करें।
  • सिंह राशि के जातक करियर में सफलता पाने के लिए ग्रहण के बाद गेहूं का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक बुध देव की कृपा पाने के लिए चंद्र ग्रहण के बाद लोगों में मूंग दाल का दान करें।
  • तुला राशि के जातक चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने के लिए ग्रहण के बाद सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक जॉब में सफलता पाने के लिए ग्रहण के बाद लाल रंग के कपड़े का दान करें।
  • धनु राशि के जातक गुरु कृपा पाने के लिए ग्रहण के बाद मकई और चने की दाल का दान करें।
  • मकर राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए साबुत उड़द की दाल का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक शनि बाधा दूर करने के लिए काले तिल और सरसों का दान करें।
  • मीन राशि के जातक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि पाने के लिए ग्रहण के बाद पीले रंग के वस्त्र का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *