चैत्र नवरात्रि 2026: कौड़ी और लौंग के इन आसान उपायों से घर में आएगी मां लक्ष्मी की अपार कृपा…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) का त्यौहार न केवल भक्ति का मार्ग है, बल्कि यह हमारे जीवन से दुखों और दरिद्रता को मिटाने का एक सुनहरा अवसर भी है।

साल 2026 में 19 मार्च से शुरू हो रही नवरात्र में कुछ छोटे उपाय करते हैं, तो यकीन मानिए, इसके परिणाम आपको हैरान कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, लौंग और समुद्र से निकली कौड़ियां आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकती हैं।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

कौड़ी के चमत्कारी उपाय (धन लाभ के लिए)

शास्त्रों में कौड़ी को मां लक्ष्मी की बहन माना गया है क्योंकि दोनों की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। इसे घर में रखने के ये तरीके अपनाएं:

  • नवरात्र की अष्टमी या नवमी तिथि को 11 पीली कौड़ियां लेकर उन्हें केसर और हल्दी के घोल में भिगो दें। पूजन के बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे रुका हुआ धन वापस आने के योग बनते हैं।
  • अगर घर में बरकत नहीं हो रही, तो 5 कौड़ियों को एक पीले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) प्रवेश नहीं कर पाती।
  • ज्योतिष के अनुसार, कौड़ी का संबंध शुक्र ग्रह से है। इसे घर में रखने से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।

लौंग के आसान टोटके

  • नवरात्र में रोज सुबह-शाम चांदी या मिट्टी के पात्र में कपूर के साथ 2 फूल वाली लौंग जलाएं। इसका धुआं पूरे घर में फैलाएं। यह घर के कलह-क्लेश को खत्म कर शांति लाता है।
  • अगर बनते काम बिगड़ रहे हैं, तो हनुमान जी (Hanuman Ji) के मंदिर में जाकर एक सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो लौंग डाल दें। यह उपाय आपकी बाधाओं को दूर करने में मदद करेगा।
  • नवरात्र के हर दिन मां अंबे को गुलाब के फूल के साथ लौंग का एक जोड़ा अर्पित करें। इससे मानसिक तनाव कम होता है।

क्या कहते हैं शास्त्र

इन उपायों का उल्लेख ‘लाल किताब’ और ‘ज्योतिष शास्त्र’ के कई ग्रंथों में मिलता है। लाल किताब में लौंग को ‘ऊर्जा का संवाहक’ माना गया है, जो वातावरण को शुद्ध करती है। वहीं, लक्ष्मी पूजन और दीपावली/नवरात्र में कौड़ी के महत्व को ‘पद्म पुराण’ में धन वृद्धि के लिए अनिवार्य बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *