चैत्र नवरात्र 2026: दुर्गा अष्टमी की सही तारीख 25 या 26 मार्च? जानें तिथि और शुभ समय, न हों परेशान…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

आज से चैत्र नवरात्र की पावन शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान घर-घर में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।

इन नौ दिनों में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है और कई लोग इस दिन कन्या पूजन कर अपना व्रत खोलते हैं।

लेकिन, अक्सर हिंदू पंचांग के अनुसार, तिथियों के घटने-बढ़ने के चलते व्रत त्योहारों की तारीखों को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन हो जाती है, तो आइए यहां जानते हैं कि इस साल दुर्गा अष्टमी कब मनाई जाएगी?

कब है दुर्गा अष्टमी?

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 25 मार्च दिन बुधवार को दोपहर में 01 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी।

वहीं, इसका समापन 26 मई दिन गुरुवार को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर दुर्गा अष्टमी 26 मार्च दिन गुरुवार को मनाई जाएगी।

महाअष्टमी का धार्मिक महत्व

महाअष्टमी के दिन सुबह स्नान आदि के बाद मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा करें। महागौरी को सफेद रंग बेहद प्रिय है, इसलिए उन्हें सफेद फूल, नारियल और मिठाई का भोग लगाएं।

अष्टमी के दिन ‘संधि पूजा’ का भी बहुत महत्व है। यह पूजा अष्टमी तिथि के अंतिम 24 मिनट और नवमी तिथि के शुरुआती 24 मिनट के बीच की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इसी समय मां दुर्गा ने चंड और मुंड नामक असुरों का वध किया था।

पूजन मंत्र

1. ॐ देवी महागौर्यै नमः

2. श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥

3. वराभीतिकरां त्रिशूल डमरूधरां महागौरी भजेम्।
पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालङ्कार भूषिताम्॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *