प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का पावन पर्व मां दुर्गा की कृपा पाने का सबसे बड़ा अवसर माना जाता है।
नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रत, कलश स्थापना और मंत्र जाप का तो बहुत महत्व है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में दान को दरिद्रता दूर करने का सबसे बड़ा महा-उपाय बताया गया है?
मान्यता है कि नवरात्र के दौरान सही समय और सही चीज का किया गया गुप्त दान कई गुना बढ़कर वापस मिलता है, तो आइए जानते हैं वो कौन सी खास चीजें हैं, जिन्हें दान करने से घर में अपार धन और सुख-समृद्धि का वास होता है।
नवरात्र में करें इन चमत्कारी चीजों का दान
लाल वस्त्र और सुहाग सामग्री
मां अंबे को लाल रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में नवरात्र के दौरान किसी सुहागिन महिला को लाल चुनरी, लाल साड़ी या सुहाग की सामग्री का दान करना सबसे शुभ माना जाता है।
ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है। साथ ही देवी की कृपा से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।
कन्याओं को दें पढ़ाई का सामान
नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। छोटी कन्याओं को साक्षात नवदुर्गा का रूप माना जाता है। ऐसे में अगर आप कन्याओं को भोजन के साथ-साथ कॉपी, पेन, किताबें या शिक्षा से जुड़ी अन्य सामग्री दान करते हैं, तो इससे समाज में आपका रुतबा तेजी से बढ़ता है और नौकरी-व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
केला और मौसमी फल
आर्थिक संकटों को दूर करने के लिए नवरात्र के दौरान फलों का दान रामबाण उपाय है। विशेष रूप से केले का दान करने से घर में बरकत आती है और फंसा हुआ धन वापस मिलने के प्रबल योग बनते हैं।
अन्न और सफेद मिठाई
शास्त्रों में अन्न दान को महादान कहा गया है। नवरात्र के किसी भी दिन चावल, आटा, चीनी या किसी सफेद मिठाई का दान करने से घर की दरिद्रता हमेशा के लिए दूर हो जाती है। इससे मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होती हैं।