प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
चैत्र का महीना बहुत ही पवित्र और खास माना जाता है। इसी महीने से हिन्दू नववर्ष (Hindu New Year) की शुरुआत होती है और चैत्र नवरात्र भी इसी दौरान आता है।
इस साल चैत्र का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान ज्यादा से ज्यादा धार्मिक काम करने चाहिए।
साथ ही कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं वो गलतियां जो आपको चैत्र के महीने में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
चैत्र महीने में न करें ये काम
- तामसिक भोजन का सेवन – चैत्र के पवित्र महीने में मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज जैसे तामसिक भोजन से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। इस समय सात्विक भोजन करना न सिर्फ आपके मन को शांत रखता है, बल्कि आपकी सेहत को भी अच्छा रखता है।
- बाल और नाखून काटना – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र के महीने में मंगलवार, गुरुवार और नवरात्र के दौरान बाल, दाढ़ी या नाखून काटना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस नियम को तोड़ने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
- दिन में सोना – चैत्र के महीने में दिन के समय सोने से बचना चाहिए। इस दौरान सुबह जल्दी उठना और पूजा-पाठ करना चाहिए।
- गुस्सा और अपशब्द – पूजा-पाठ और भक्ति के इस महीने में सिर्फ शरीर की नहीं, बल्कि मन की शुद्धि भी बहुत जरूरी है। किसी पर बिना वजह गुस्सा करना, झगड़ा करना या किसी का दिल दुखाने वाले शब्द बोलना आपके सारे शुभ फलों को खत्म कर सकता है। इसलिए इस दौरान गलती से भी किसी के साथ गलत व्यवहार न करें।
- पूजा स्थान की साफ-सफाई – चैत्र के महीने में देवी-देवताओं की विशेष पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई नहीं होती और जूठे बर्तन फैले रहते हैं, वहां माता लक्ष्मी और मां दुर्गा कभी वास नहीं करतीं। इसलिए अपने घर और खासकर पूजा घर को एकदम पवित्र और साफ-सुथरा रखें।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।
इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं।
पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।