CG News : नाबालिग से प्यार पड़ा भारी! बाइक में किशोरी और उसके भाई को घुमाया Aurapani Waterfall, फिर किया दुष्कर्म… अब पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

CG News : नाबालिग से प्यार पड़ा भारी! बाइक में किशोरी और उसके भाई को घुमाया Aurapani Waterfall, फिर किया दुष्कर्म… अब पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

बिलासपुर : एक कथित प्रेमी को  किशोरी के साथ उसके मासूम भाई को बाइक में Aurapani Waterfall घुमाना और उसे अपने घर ले जाना भारी पड़ गया,

अब आरोपी को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.  जानकारी के मुताबिक एक किशोरी के परिजनों ने कोनी पुलिस को अपनी बेटी और बेटे के गायब होने की सूचना दी थी.

सूचना पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने पतासाजी शुरू की और दोनों को आरोपी के कब्जे से बरामद किए गए. मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है.

rape 6

9 नवंबर को इस इलाके की महिला ने थाने आकर अपनी 17 साल की बेटी  व 13 साल के बेटे के गायब होने की सूचना दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर पतासाजी शुरू की.

16 नवंबर को अपहृता बालिका व बालक के छोटी कोनी निवासी संदेही जसबीर सिंह उर्फ जित्तू (20) के कब्जे में होने की सूचना मिली.

पुलिस ने घेराबंदी की और नाबालिग भाई-बहन को दुष्कर्म बरामद कर आरोपी जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. दोनों ने बताया कि आरोपी उन्हें पहले Aurapani Waterfall ले गया.

7234623

यहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया फिर दोनों को लेकर बिलासपुर आ गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व 4, 6 पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने पहले ही आरोपी पर संदेह व्यक्त किया था. अब पुलिस ये भी जांच कर रही है कि क्या पीड़िता का आरोपी से पुराना कोई परिचय था ? क्या वो लगातार उससे फोन में बातचीत करती थी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *