“कांग्रेस शासित राज्यों में बढ़ रहे ‘लव जिहाद’ के मामले”, Pralhad Joshi बोले-इसके पीछे ‘संगठित गिरोह’ का हाथ…

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्यों में ‘लव जिहाद’ के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक सरकार से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

उन्होंने दावा किया कि ऐसी घटनाओं के पीछे एक ‘संगठित गिरोह’ का हाथ है। हुबली ‘लव जिहाद’ घटना से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में जोशी ने कहा कि यह हर जगह हो रहा है। ऐसा लगता है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह है। जहां कांग्रेस सत्ता में है, वहां ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

हाल ही में हुबली में हिंदू कार्यकर्ताओं और एक लड़की के स्वजन ने आरोप लगाया है कि जिम के एक प्रशिक्षक ने लव जिहाद का प्रयास किया और लड़की का यौन उत्पीड़न किया।

धारवाड़ में युवा कांग्रेस नेता की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए जोशी ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *