किशोरियों की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करने वाले बांग्लादेशी के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा चलेगा…

 इंटरनेट मीडिया पर सौ से अधिक किशोरियों को आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर ब्लैकमेल करने वाले बांग्लादेशी पर अमेरिका में मुकदमा चलेगा। 

वह किशोरियों को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने के लिए बरगलाता था और बाद में जब किशोरियां और तस्वीरें नहीं भेजती थीं तो पहले से मौजूद तस्वीरों को उसके दोस्तों और परिवार के साथ साझा करने की धमकी देता था।

उसे बाल यौन शोषण के संघीय आरोपों का सामना करने के लिए अलास्का भेजा गया है।

जोबैदुल अमीन मलेशिया में हुआ था गिरफ्तार

अमेरिकी अभियोजकों के अनुसार, 28 वर्षीय जोबैदुल अमीन ने गुरुवार को एंकरेज में अपनी पहली अदालती पेशी के दौरान खुद को निर्दोष बताया। एफबीआइ ने उसे मलेशिया में हिरासत में लिया था, जहां वह चिकित्सा की पढ़ाई कर रहा था।

क्या है आरोप?

एक संघीय ग्रैंड जूरी ने अमीन पर बाल पोर्नोग्राफी, साइबरस्टाकिंग और वायर फ्राड सहित कई आरोपों में अभियोग लगाया था। अभियोजकों ने कहा कि वह पीडि़तों को अश्लील तस्वीरें भेजने के लिए बरगलाने के लिए अक्सर एक किशोर के रूप में पेश होकर फर्जी पहचान अपनाता था।

यह जांच तब शुरू हुई जब अलास्का की एक 14 वर्षीय लड़की ने अपने साथ हुए दु‌र्व्यवहार की शिकायत पुलिस से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *