दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन….

दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

दंतेवाड़ा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में छात्रों को करियर पाथ, व्यापम प्रतियोगी परीक्षाओं एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

जिसमें आमंत्रित मुख्य अतिथि आरपी नेताम, उप संचालक रोजगार, जिला बस्तर जगदलपुर, सुश्री श्वेता वर्मा रोजगार अधिकारी, अध्यापन सह मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर मिथिलेश किसान सहायक संचालक पंचायत,

WhatsApp Image 2022 11 23 at 7.04.51 PM

जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा हरिश सिन्हा, सहायक संचालक कौशल विकास विभाग दंतेवाड़ा एवं अमित, जिला रोजगार अधिकारी दंतेवाड़ा, प्राचार्य, शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा एवं सहायक प्राध्यापक दिनेश लहरी एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *