क्या आप गर्मियों के मौसम में बिनी AC के कार में सफर कर सकते हैं? अगर अचानक से कार का एसी काम करना बंद कर दें तो अंदर बैठे लोगों को पसीने छूटने लगते हैं। इसके लिए लोग तुरंत मैकेनिक के पास भागते हैं और उन्हें लगता है कि शायद AC की गैस लीक हो गई है। आइए जानते हैं कि किन वजहों से एसी कूलिंग करना बंद कर देता है।
गैस लीकेज की दिक्कत
ऐसा भी हो सकता है आप जिस मैकेनिक के पास जाएं वह पैसे कमाने के चक्कर में आपसे बोले कि AC की तो गैस लीक है। लेकिन गैस भरवाने का खर्चा कराने से पहले आपको कुछ जरूरी चीजें खुद चेक करवानी चाहिए। आइए जानते हैं कि कार की गैस डलवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
AC Filter हो सकता है वजह
जैसे आप घर के एसी का फिल्टर समय-समय पर साफ करते हैं वैसे ही कार का भी ध्यान रखना जरूरी है। अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं जिससे फिल्टर में धूल जमा हो जाती है। फिल्टर में गंदगी होने की वजह से AC ठंजी हवा कम देता है। इसलिए गैस भरवाने से पहले फिल्टर जरूर चेक कराएं। अगर फिल्टर गंदा या खराब है तो उसे तुरंत बदलवा लें इससे कूलिंग अच्छी हो जाएगी।
कंडेसर में खराबी
सिर्फ गैस का लीक होना या Filter का गंदा होना ही कूलिंग बंद या कम होने की वजह नहीं होती। अगर आपकी कार का कंडेसर खराब है या उसमे कचरा जमा हो गया है तो AC ठंडी हवा देना बंद कर देता है। गैस भरवाने पर पैसे खर्च करने से पहले किसी अच्छे और पहचान वाले मैकेनिक से कंडेसर की जांच जरूर कराएं। अगर फिल्टर और कंडेसर दोनों ठीक है तभी गैस लीक होने की बात मानें।
कितना आता है खर्च
भारत में कार के AC में गैस डलवाने का खर्चा आमतौर पर 1,000 से 2,500 के बीच आता है। यह कीमत आपकी कार के मॉजल, गैस की मात्रा और आप कहां से काम कराते हैं, लोकल दुकान या शोरूम, इस पर भी निर्भर करता है। छोटी कारों के लिए आमतौर पर 1,000 से 1,500 तक का खर्च आता है। इसमें गैस के साथ-साथ लीकेज चेक करना भी शामिल हो सकता है।