क्या डोनाल्ड ट्रंप को मचाडो का नोबेल शांति पुरस्कार मिल सकता है? नोबेल कमेटी ने दिया जवाब…

नार्वेजियन नोबेल संस्थान ने कहा है कि नोबेल शांति पुरस्कार को हस्तांतरित, साझा या रद नहीं किया जा सकता।

यह टिप्पणी वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो द्वारा दिए गए उस सुझाव के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपना 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दे सकती हैं।

अपना नोबेल पुरस्कार किसी और को दिया जा सकता है?

नोबेल फाउंडेशन के नियमों का हवाला देते हुए एक बयान में संस्थान ने कहा कि नोबेल पुरस्कार देने का निर्णय अंतिम और स्थायी होता है। इसमें अपील की अनुमति नहीं है।

संगठन ने यह भी उल्लेख किया कि पुरस्कार देने वाली समितियां विजेताओं के कार्यों या बयानों पर टिप्पणी नहीं करती हैं।

सोमवार को मचाडो ने फॉक्स न्यूज पर बातचीत के दौरान कहा था कि डोनल्ड ट्रंप को पुरस्कार देना वेनेजुएला के लोगों की तरफ से आभार का काम होगा, क्योंकि उन्होंने निकोलस मादुरो, जोकि देश के राष्ट्रपति हैं, उन्हें उनके पद से हटा दिया।

नोबेल पुरस्कार के लिए ललायित डोनल्ड ट्रंप

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार किया था। बता दें कि ट्रंप शांति का नोबेल पुरस्कार हासिल करने के लिए ललायित हैं।

मारिया कोरिना मचाडो अगले हफ्ते अगले हफ्ते अमेरिकी दौरे पर जाने वाली हैं। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे लगता है कि उनका आना बहुत अच्छी बात है और मेरी समझ से इसका यही कारण है।

ट्रंप ने कहा कि वे मचाडो से उनके नोबेल पुरस्कार देने के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे।

डोनल्ड ट्रंप कई बार खुद को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने का हकदार बता चुके हैं। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने वो आठ युद्ध रुकवाए हैं, जो दुनिया में कोई नहीं रुकवा सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *