भारत 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने में सक्षम: विश्व बैंक
विश्व बैंक अध्यक्ष डेविड मलपास ने कहा भारत मजबूत आर्थिक सुधारों के साथ 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में सक्षम। लगातार तीसरे साल भारत विश्व के 10 आर्थिक सुधारों के देशों की सूची में शामिल.विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने गुजरात के केवड़िया में 2019 बैच के सिविल सर्विसेस में चयनित उम्मीदवारों के लिए पहली बार आयोजित पाठ्यक्रम 'आरम्भ' के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया और कहा कि भारत 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को मजबूत आर्थिक सुधारों के जरिए पूरा कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत आर्थिक सुधार के मामले में दुनिया के दस अग्रणी देशों में लगातार तीसरी बार शामिल रहा।