हरिद्वार से अयोध्या जा रही बस रविवार सुबह लखनऊ−दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।
इस हादसे में बस में सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गोरखपुर के 50 लोग पांच दिन पूर्व बस से हरिद्वार गए थे। वहां से इन सभी को अयोध्या होकर वापसी करनी थी।
हाईवे पर आ रहे ट्रक से टकरा गई
रविवार सुबह बस मीरानपुर कटरा में पहुंची तो ढाबा के पास संपर्क मार्ग से हाईवे पर आ रहे ट्रक से टकरा गई।
हादसे में बस में सवार गोरखपुर के शिकारी लगंज निवासी छट्ठू की पत्नी कौशल्या, अनिल की पत्नी सुमित्रा जायसवाल, विनोद, महावीर, उनकी पत्नी सरस्वती, रामकेश की पत्नी कौशल्या सहित 12 श्रद्धालु घायल हो गए।