प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):
बुध को बुद्धि, वाणी, संचार व व्यापार का कारक माना गया है।
ग्रहों के राजकुमार बुध अस्त अवस्था में हैं। बुध उदित सभी 12 राशियों मेष से लेकर मीन पर अपना प्रभाव डालेंगे।
ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध मीन राशि में 08 अप्रैल 2025 को उदित होंगे। इसके बाद 15 मई 2025, गुरुवार को अस्त होंगे। बुध के उदित होने की अवधि कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाली है।
इन राशि वालों को आर्थिक उन्नति के साथ करियर व रिश्तों में सुधार मिल सकता है। जानें बुध के उदित होने से किन राशियों का आएगा अच्छा समय-
1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए बुध का मीन राशि में उदय अत्यंत शुभ रहने वाला है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है।
2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए बुध का उदय लाभकारी रहेगा। अटके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा।
3. कर्क राशि– कर्क राशि वालों के लिए बुध का उदय लाभकारी रहने वाला है। नौकरी पेशा करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है।
व्यापारी किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।