BSEB 10th Result 2026: क्या कल आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानें ताजा अपडेट…

बिहार बोर्ड क्लास 10th परीक्षाओं में भाग लेने वाले लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। मीडिया रिपोर्ट्स के चल रही खबरों के मुताबिक बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 20 मार्च को Bihar Board Matric Result 2026 जारी किया जा सकता है जिससे की छात्रों के बीच उत्सुकता बढ़ रही है।

लेकिन, हम आपको बता दें कि अभी तक बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। अमूमन BSEB द्वारा X पर रिजल्ट जारी होने से 1 दिन पहले नतीजे जारी होने की जानकारी साझा कर दी जाती है।

कब तक रिजल्ट आने का अनुमान

पिछले पांच वर्षों के पैटर्न को देखें तो बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट पहले जारी किया जाता है। इंटरमीडिएट रिजल्ट 20 से 25 मार्च के बीच आने की उम्मीद है।

12th नतीजे आने के बाद 10th क्लास का परिणाम घोषित होगा। यह रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है।

ऑफिशियल एवं लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को समय समय पर वेबसाइट या बिहार बोर्ड के X अकाउंट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

रिजल्ट जारी होने के बाद इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

बिहार बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल साइट्स biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, biharboardonline.com, secondary.biharboardonline.com पर एक्टिव किया जायेगा। इसके बाद छात्र रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  1. Bihar Board Matric Result 2026 चेक करने के लिए सबसे वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको 10th रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपको रोल नंबर एवं रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा।
  4. इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे छात्र चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड भी कर सकेंगे।

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट होगी जारी

नतीजे जारी होने के साथ ही बिहार बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र राज्य में टॉप पोजीशन हासिल करेंगे उनको राज्य सरकार की ओर से नकद पुरस्कार राशि के साथ ही लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *