भाजपा स्थापना दिवस: PM Narendra Modi ने UCC और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को बताया अहम एजेंडा…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और ‘एक देश-एक चुनाव’ भाजपा के दो अधूरे एजेंडे हैं। इन पर गंभीर चर्चाएं चल रही हैं और सकारात्मक दिशा में प्रगति हुई है।

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पहली बार भाजपा ने 1994 में महिलाओं के आरक्षण का मुद्दा उठाया था।

मौजूदा भाजपा नीत केंद्र सरकार महिला आरक्षण अधिनियम को 2029 के आम चुनाव में लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

महिला आरक्षण अधिनियम तक लागू करने की प्रतिबद्धता

इसके तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण होगा। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शासन में आपातकाल जैसी कठिनाइयों का सामना किया।

कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान तक कुर्बान कर दी, जैसा कि बंगाल और केरल जैसे राज्यों में देखा गया, जहां ¨हसा को एक राजनीतिक संस्कृति में बदल दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘हमारा मिशन अभी भी जारी है। समान नागरिक संहिता, ‘एक देश-एक चुनाव’ और अन्य मुद्दों पर देश में गंभीर चर्चाएं चल रही हैं और हम इन मुद्दों पर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा हर चुनौती का सामना करने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘ब्रिटिश काल के सैकड़ों काले कानूनों को समाप्त करना, एक नए संसद भवन का निर्माण, सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण, तीन तलाक पर प्रतिबंध, नागरिक संशोधन अधिनियम, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जैसे अनगिनत काम हैं, जो भाजपा के ईमानदार प्रयास के परिणाम हैं।’

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ ¨सह ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताया।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भाजपा के स्थापना दिवस पर मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामना देता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।’

भाजपा अध्यक्ष ने ‘विकसित भारत’ के लिए किया आह्वान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ देश भर के लोगों से जुड़ने और प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया।

उन्होंने भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

अमित शाह बोले- राष्ट्र प्रथम, पार्टी बाद में

एएनआइ के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और ‘राष्ट्र प्रथम, पार्टी बाद में और खुद सबसे अंत में’ के मूल मंत्र पर जोर दिया।

एक्स पर एक पोस्ट में शाह ने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने और भारतीय संस्कृति की जीवंत भावना को आगे बढ़ाने से जुड़ी पार्टी की उपलब्धियों का जिक्र किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *