मॉरीशस में आयोजित बिहार फेस्टिवल 2026 में मिथिला चित्रकला को नया मंच मिला है। मधुबनी के रहने वाले मिथिला चित्रकला संस्थान के कनीय आचार्य प्रतीक प्रभाकर ने मधुबनी पेंटिंग कार्यशाला के माध्यम से 80 प्रतिभागियों को मिथिला पेंटिंग की बारीकियां बताई।
अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुंची मिथिला पेंटिंग
इस दौरान मॉरीशस के कई हस्तियों से मिलकर मिथिला चित्रकला अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुंची। यह कार्यक्रम भारतीय दूतावास, बिहार सरकार एवं मॉरीशस सरकार के सम्मिलित प्रयास से हुआ। जिसमें बिहार की समृद्ध कला एवं संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया।
बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से मिथिला चित्रकला संस्थान से जुड़े कलाकार प्रतीक प्रभाकर को इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में मिथिला पेंटिंग का प्रदर्शन करने तथा मधुबनी पेंटिंग कार्यशाला आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
प्रतीक प्रभाकर ने मॉरिशस के कला एवं संस्कृति से की मुलाकात
इस दौरान प्रतीक प्रभाकर ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस अवसर पर प्रतीक प्रभाकर को मॉरीशस के कला एवं संस्कृति मंत्री, प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम एवं राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपुन से मिले। इस दौरान उन्होंने मॉरीशस के प्रधानमंत्री की पत्नी को अपनी बनाई हुई मिथिला पेंटिंग भेंट की, जिसे विशेष सराहना प्राप्त हुई।