Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination:बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में एक युगांतकारी मोड़ सामने आया है। करीब 21 वर्षों से राज्य की सत्ता की धुरी रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) अब सक्रिय कार्यपालिका की भूमिका से हटकर संसद के उच्च सदन राज्यसभा में जाने की तैयारी में हैं। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज्यसभा जाने पर आधिकारिक मुहर लग गई है। जदयू नेतृत्व (JDU) की ओर से इसकी पुष्टि के बाद राज्य की सत्ता में बड़े बदलाव की पटकथा साफ होती नजर आ रही है।
नीतीश कुमार ने बुधवार सुबह 8:00 बजे मुख्यमंत्री आवास में जदयू विधायकों की अहम बैठक बुलाई है। वहीं, नीतीश के बेटे निशांत की भी राजनीति में एंट्री हो रही है।