इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक पैसेंजर बस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी अधिकारी ने दी है।
दरअसल, सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख बुडियोनो ने बताया कि 34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर बेकाबू हो गई और एक कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलट गई।
उन्होंने आगे बताया कि यह इंटर-प्रोविंस बस राजधानी जकार्ता से देश के प्राचीन शाही शहर योग्याकार्ता जा रही थी, तभी यह पलट गई।