तमिलनाडु में बड़ी वारदात: हिस्ट्रीशीटर को ले जा रहे पुलिस वाहन पर बम फेंका गया, आरोपी फरार…

चेन्नई-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर थिरुमंधुराई टोल प्लाजा के पास अज्ञात हमलावरों ने एक हिस्ट्रीशीटर को ले जा रहे पुलिस वाहन पर देसी बम फेंके।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद हुई झड़प में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह हमला मदुरै के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वेल्लाई काली को निशाना बनाकर किया गया था।

इस पर नौ हत्याओं सहित 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही पुलिस वैन पेरंबालूर जिले की सीमा के पास पहुंची, दो कारों में सवार एक गिरोह ने वाहन को रोका और हिस्ट्रीशीटर तक पहुंचने के लिए पुलिस एस्कार्ट को निष्क्रिय करने के प्रयास में कई देसी बम फेंके।

आत्मरक्षा में पुलिसकर्मियों ने वाहनों पर गोलियां चलाईं, जिससे हमलावर मौके से भागने पर मजबूर हो गए।

गृह मंत्रालय की झांकी में न्यायिक सुधारों को किया जाएगा प्रदर्शित

केंद्रीय गृह मंत्रालय गणतंत्र दिवस परेड में अपनी झांकी के माध्यम से नए न्याय संहिता, यानी भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के राष्ट्रव्यापी कार्यान्वयन को पेश करेगी।

ये एक जुलाई 2024 से लागू हैं। इन तीनों कानूनों का अधिनियमन इस सदी के सबसे बड़े सुधारों में से एक रहा है।

दंड के सिद्धांत पर आधारित औपनिवेशिक विरासत को हटाकर ये कानून न्याय के भारतीय दर्शन को अपनाकर विकसित भारत की आकांक्षा का प्रतीक हैं।

यह झांकी गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *