पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा धमाका — पुलिस लाइन में बम विस्फोट, एक की मौत और कई घायल…

पाकिस्तान के पेशावर में एक बड़ा धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि ये धमाका पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग स्टेशन में हुआ है.

इस धमाके में अभी तक एक शख्स की मौत की खबर है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. स्थानीय पुलिस पुलिस के अनुसार ये धमाका शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है.

हालांकि, पुलिस ने इस हमले को आतंकी हमले से अलग नहीं बताया है. पुलिस के अनुसार ये विस्फोट विस्फोटक भंडार में हुआ है. इस धमाके में इमारत के कई हिस्से भी ढह गए हैं.  

पाकिस्तान में बम धामके की ये कोई पहली घटना नहीं है. इसी साल सितंबर में क्वेटा इलाके में एक जबरदस्त धमाका हुआ था. उस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी. उस दौरान पाकिस्तानी फौज की गाड़ी को निशाना बनाया गया था. 

इस धमाके का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. इस वीडियो में दिख रहा था कि किस तरह से पाकिस्तानी सेना की एक गाड़ी सड़क पर तेज गति से जा रही है, इसी दौरान उसे निशाना बनाते हुए एक तेज धमाका कराया जाता है. इस धमाके में उस कार में सवार सभी सैनिकों की मौत हो गई थी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *