बेलटुकरी में करोड़ों रुपये के विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण पूर्व नेता प्रतिपक्ष के हाथों संपन्न।

बेलटुकरी में करोड़ों रुपये के विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण पूर्व नेता प्रतिपक्ष के हाथों संपन्न।

बिलासपुर :- बिलासपुर के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत बेलटुकरी एवं आश्रित ग्राम मटियारी, कुरेली में विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक बिल्हा धरम लाल कौशिक के हाथों संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने 1 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से नल जल जीवन मिशन के अंतर्गत तीनों ग्राम मे पानी टंकी व पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा

WhatsApp Image 2022 11 17 at 12.58.18 PM 1

साथ ही सामुदायिक भवन, रंच मंच, सीसी रोड, अहाता निर्माण, नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, सदस्य, पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धु, ग्राम के सरपंच पंच, ग्रामीण ज़न, महिलाएं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *