चिलचिलाती धूप में कार चलाते हैं तो हो जाइए सतर्क; इन बातों की अनदेखी पड़ सकती है भारी…

भारत में तेज गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इस तरह के मौसम में कार को ठंडा बनाए रखना काफी जरूरी होता है। ऐसा न करने पर कार में सफर करना काफी ज्‍यादा मुश्किल हो जाता है। किन तरीकों का ध्‍यान रखते हुए कार को गर्मी में भी ठंडा रखा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

गर्मी में एसी की पड़ती है जरुरत

गर्मियों के मौसम में कार में सफर करते हुए एसी जैसे फीचर की सबसे ज्‍यादा जरुरत होती है। एसी के सही तरह से काम करते रहने पर ही सफर आसानी से पूरा हो जाता है, लेकिन अगर एसी में खराबी आ जाती है तो फिर सफर पूरा करना काफी ज्‍यादा मुश्किल होता है।

टायर का रखें ध्‍यान

गर्मियों के दौरान कार के टायर ही कार और सड़क के बीच संपर्क बनाते हैं। ऐसे में सफर के दौरान टायर का तापमान काफी तेजी से बढ़ता है। इसलिए कोशिश करें कि टायर में नाइट्रोजन का उपयोग करें।

नाइट्रोजन का उपयोग करने से गर्मियों के समय भी टायर के तापमान को कम रखा जा सकता है।

धूप में न खड़ी कारें कार

अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार गर्मियों के मौसम में भी ठंडी रहे, तो कभी भी कार को ऐसी जगह पर खड़ी न करें, जहां पर सीधी धूप आती है। सूरज की सीधी रोशनी के कारण और कार की खिड़कियां बंद रहने के कारण गाड़ी काफी तेजी से गर्म हो जाती है। इसके साथ ही गाड़ी के पेंट पर भी बुरा असर होता है।

एसी सर्विस करवाएं

गर्मियों के दौरान कार का केबिन काफी देर तक गर्म रहता है। लेकिन अगर एसी की सही तरह से देखभाल की जाए तो फिर इस तरह की परेशानी काफी कम हो सकती है। कार के एसी की समय पर सर्विस के कारण भी केबिन के तापमान को कम करने में मदद मिलती है।

कूलेंट का रखें ध्‍यान

अगर आप कार में कूलेंट की सही मात्रा का ध्‍यान रखते हैं, तो भी गाड़ी को गर्मियों में ठंडा रखा जा सकता है। कम कूलेंट के कारण इंजन के तापमान को सामान्‍य बनाए रखने में परेशानी होने लगती है। लापरवाही बरतने पर गाड़ी के इंजन को भी लंबे समय में नुकसान हो सकता है।

विंडो शेड का उपयोग

कार में सफर के दौरान अगर विंडो शेड का उपयोग किया जाता है, तो भी केबिन को जल्‍दी ठंडा किया जा सकता है। लेकिन अधिकतर राज्‍यों में पुलिस की ओर से विंडो शेड का उपयोग करने पर कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन इनका उपयोग पिछली सीट पर बैठे यात्री कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *