Islamic State मॉड्यूल से जुड़ा Moradabad का BDS छात्र गिरफ्तार, Uttar Pradesh Anti-Terrorism Squad की कार्रवाई; Pakistan से भी कनेक्शन…

यूपी एटीएस ने मुरादाबाद से एक बीडीएस के छात्र को गिरफ्तार किया है। छात्र पर आतंकी संगठन आइएसआइएस के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा होने का आरोप है।

आरोपित सहारनपुर का हारिस अली है और बीडीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। आरोपित पर आरोप है कि यह इंटरनेट मीडिया पर फर्जी अकाउंट्स के जरिए लोगों को आत्मघाती हमला करने के लिए उकसाता था।

आतंकी संगठन आइएसआइएस के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा हारिस अली आधी रात तक अपने कमरे में लैपटॉप लेकर बैठा रहता था। वह अक्सर अपने साथियों से कम ही बात करता था।

दो साल से मुरादाबाद रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जाता है कि क्लास से आने के तुरंत बाद वह अपना लैपटॉप खोलता। फोन पर बात करते समय भी अधिकांश बार वॉट्सएप कॉल ही करता था।

दो साल से बीडीएस की कर रहा था पढ़ाई

सहारनपुर के हारिस अली ने दो साल पहले शहर कोठीवाल डेंटल कालेज में दो साल पहले बीडीएस करने के लिए मुरादाबाद आया था। यहां पर दाखिला लेने के बाद कॉलेज में ही बने हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

उसके चाल-चलन को देखकर ऐसा किसी को नहीं लगता था कि वह आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि पढ़ाई भी वह ठीकठाक था। क्लास में भी चुप रहता और किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। उसके कॉलेज में दोस्तों की संख्या भी कम है।

सिर्फ क्लास से निकलकर अपने कमरे में पहुंचता और लैपटॉप खोलकर बैठ जाता था। उसके साथियों के अनुसार देर रात तक लैपटॉप पर बैठा रहता था। साथियों को लगता था कि वह पढ़ाई कर रहा है, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि वह आतंकी संगठन से जुड़ा भी हो सकता है।सोमवार को जब यूपी एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया तो हर कोई दंग रह गया।

आतंकी की गिरफ्तार के बाद सतर्क ही जिले की पुलिस

मुरादाबाद से सहारनपुर आतंकी हारिस अली को एटीएस ने दोपहर में ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इसकी जानकारी जिले की पुलिस को शाम को लगी।

इसके बाद पुलिस के अलावा जिले का खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया। पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है कि आखिर हारिस अली शहर में तो किसी से संपर्क में तो नहीं रहा। अब पुलिस उसने बारे में पता लगा रही है जो हारिस अली के संपर्क में थे। पुलिस ने कालेज प्रशासन से भी संपर्क किया है।

पहले भी मुरादाबाद में पकड़े जा चुके हैं आतंकी

सोमवार को गिरफ्तार आतंकी हारिस अली से पहले भी मुरादाबाद से आतंकी पकड़े जा चुके हैं। बीते साल कटघर पुलिस ने आतंकी अल्फत हुसैन को गिरफ्तार किया है।

यह रहने वाला जम्मू कश्मीर का है, लेकिन मुरादाबाद में रहकर इसने आतंकी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था। उस समय इसके साथी भी पुलिस ने गिरफ्तार किए थे।

उल्फत हुसैन ने 1987 में हाईस्कूल और 1991 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इसके बाद 1992 में बरेली स्थित मदरसे में दीनी तालीम लेने पहुंच गया। वहां करीब एक साल तक पढ़ाई करने के बाद रामपुर स्थित मदरसे में पहुंचा। वहां पर भी दीनी तालीम हासिल करने के बाद बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया था।

इसके बाद 1995 में मुरादाबाद के गलशहीद क्षेत्र के असालतपुरा स्थित हाफिज वाली मस्जिद में पहुंचा। यहां पहले से जम्मू कश्मीर के रसीद नाम के मौलाना रहते थे। उन्हीं के साथ रहा। इस दौरान इसके संपर्क में मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद तकी, जफर और नसीम आ गए थे।

उल्फत ने उन्हें लालच देकर आतंकी बना दिया था। इसके बाद 1999 में पीआके में हिजबुल मुजाहिद के आतंकी कैंप में पहुंचा था। एक साल तक ट्रेनिंग लेने के बाद वापस 2000 में मुरादाबाद आ गया था और यहां आतंकी तैयार करने शुरू कर दिए। इसके बाद यहां से भी कुछ आतंकियों को सीमा पार ले गया था।

2002 में मुरादाबाद में आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक था, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया था। बाद में जेल चला गया और फिर जेल से बाहर जमानत पर आया तो कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ था। इसके बाद कोर्ट से वारंट जारी हुए तो बीते साल कटघर पुलिस ने एटीएस के साथ उल्फत को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *