Baba Baidyanath: बाबाधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ आज, स्पर्श पूजा पर पाबंदी, भक्त अरघा से करें जल अर्पण…

सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है।

ऐसे में बाबा की नगरी देवघर में अभी से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आ रही है।

विश्वप्रसिद्ध मासव्यापी राजकीय श्रावणी मेला-2025 का उद्घाटन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को किया जाएगा। मेला शुरू होने के एक दिन पहले बुधवार से ही श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथधाम में उमड़ने लगे हैं।

मेले की विधिवत शुरुआत कल से होगी। बाबा की स्पर्श पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं., लेकिन सावन के महीने में स्पर्श पूजा नहीं हो पाएगी। स्पर्श पूजा के लिए सिर्फ आज 10 जुलाई का दिन मिलेगा। आपको बता दें कि श्रावणी मेला एक महीने तक चलता है, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त बाबा का जलाभिषेक करते हैं।

दुम्मा में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ने के साथ फीता काटकर राजकीय श्रावणी मेला का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के उपरांत शुक्रवार से राजकीय श्रावणी मेला की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। मेला के दौरान स्पर्श पूजा पर रोक रहेगी।

अरघा से जलार्पणहोगा। श्रावणी मेले के पहले दिन से ही बाबा वैद्यनाथ की स्पर्श पूजा पर भी रोक लग जाएगी। अगर आप को बाबा की स्पर्श पूजा करनी है, तो सिर्फ आज 10 जुलाई का ही दिन है।

भक्त अरघा से ही बाबा को जलार्पण करेंगे। अब 11 जुलाई से अरघा लग जायेगा। पुरानी व्यवस्था के अनुसार कांवरियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अरघा से जलार्पण की व्यवस्था होगी। गर्भगृह के बाहर मंझला खंड के अलावा निकास द्वार के बाहर बाह्य अरघा भी लगाया जाएगा।

मेले के दौरान शीघ्र दर्शनम् पूजा के लिए रविवार और सोमवार को छोड़कर अन्य दिनों में 600 रुपए प्रति व्यक्ति के अनुसार कूपन भी मंदिर प्रबंधन की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे।

मेला उद्घाटन से लेकर श्रावणी मेले को लेकर डीसी सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अगुवायी में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस वर्ष मेले में सुगम जलार्पण के लिए कई नयी सुविधाएं भी श्रद्ध्रालुओं के लिए उपलब्ध करायी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *