विद्या ज्योति स्कूल में मनाया गया वार्षिक खेल उत्सव।

विद्या ज्योति स्कूल में मनाया गया वार्षिक खेल उत्सव।

जगदलपुर :- शहर के शैक्षणिक संस्था विद्या ज्योति स्कूल में दो दिवसीय खेल महाउत्सव का आयोजन स्कूल के प्रचार्य फादर बीजू के मार्गदर्शन पर विभिन्न खेल कबड्डी, खो खो ,

200 मीटर रेस 100 मीटर रेस, लम्बी कूद, ऊची कूद, गोला फेक, रिले रेस सीनियर छात्रों का आयोजन किया गया वही जूनियर छात्र व नर्सरी के छात्रों का खेल कुर्सी दौड़, नीबू दौड़, 50 मीटर रेस, थ्रो बाल, मेढ़क दौड़, फील इन द बोतल, ग्राम पिक, जैसे खेलो का आयोजन किया गया

उक्त खेल का उद्घाटन पद्मश्री धर्मपाल सैनी, माता रूखमणी आश्रम, डिमरापाल, शहर टी आई यमन साहू जी के कर कमलों से किया गया सर्वप्रथम अथिति द्वारा स्कूल झण्डा फैला कर बैंड की धुन पर छात्रों द्वारा मार्चपास्ट कर सलामी दी गई ततपश्चात अथिति द्वारा मसाल प्रज्वलित कर नेशनल खिलाड़ियों के द्वारा रनिंग कर दिप प्रज्वलित की गई

IMG 20221112 WA0007

साथ ही प्रचार्य द्वारा छात्रों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई शपथ के साथ अथितियों द्वारा 100 मीटर रेस की शुरुआत कर खेलों की शुरुआत की गई

दो दिवसीय खेल महाउत्सव में छात्रों ने अपने अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदको पर अपना कब्जा जमाया खेल प्रतियोगिता का समापन क्राईस्ट कालेज के प्रचार्य फादर थॉमस पी जे मैनेजर फादर जेवियर, फादर, थॉमस के कर कमलों के द्वारा खिलाड़ियों को मैडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर छात्रों को सम्मानित कर साथ ही इस वर्ष 2022 – 23 की वार्षिक खेलों का समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *