बिहार चुनाव के रिजल्ट की बहस के बीच ‘जंग’: एमपी के गुना में मामा ने अपने भांजे को मौत के घाट उतारा।…

 14 नवंबर को आए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की चर्चा पूरे देश में हो रही है। हालांकि, इसे लेकर मध्य प्रदेश के गुना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिससे शहर में सनसनी फैल गई है।

बिहार चुनाव के नतीजों पर बहस के कारण एक 22 वर्षीय युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक का मामा निकला।

मृतक की पहचान शंकर मांझी के रूप में हुई है। शंकर बिहार के शिवहर जिले का रहने वाला था और गुना में अपने 2 मामा राजेश मांझी और तूफानी मांझी के साथ रहता था।

कैसे की हत्या?

पुलिस इनचार्ज अनूप भर्गव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शंकर विपक्षी दल आरजेडी का समर्थक था। वहीं, उसके दोनों मामा सत्ताधारी जेडीयू का समर्थन करते थे।

अनूप भार्गव ने बताया-

तीनों नशे में बुरी तरह से धुत थे। इसी बीच बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर तीनों में बहस शुरू हो गई।

ऐसे में राजेश और तूफानी, शंकर को घसीटकर कीचड़ वाली जगह पर ले गए और उसे कीचड़ में दबा दिया। ऐसे में दम घुटने की वजह से उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शंकर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया।

दोनों मामा गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपी राजेश और तूफानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *