अमेरिकी रॉक क्लाइंबर ने रचा इतिहास, बिना रस्सी ताइवान की ताइपे-101 इमारत पर की साहसिक चढ़ाई…

अमेरिकी राक क्लाइंबर एलेक्स होनोल्ड ने बिना रस्सियों या सुरक्षा जालों के गगनचुंबी इमारत ताइपे 101 पर चढ़ गया। ताइवान की सबसे ऊंची इमारत के शिखर पर पहुंचने के बाद होनोल्ड ने कहा, अद्भुत!

उन्होंने इस पर 91 मिनट की अपनी फ्री सोलो चढ़ाई पूरी की। यह चढ़ाई नेटफ्लिक्स द्वारा आयोजित और लाइव प्रसारित की गई थी।

खराब मौसम के कारण एक दिन के लिए स्थगित किए गए अपने मिशन के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, ”ताइपे को देखने का कितना खूबसूरत तरीका है!”

कैसे की चढ़ाई?

508 मीटर ऊंची ताइपे 101 एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। यह 2004 से 2010 तक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी। वर्तमान में यह खिताब दुबई के बुर्ज खलीफा के पास है।

बिना किसी सुरक्षा उपकरण के यह चढ़ाई ताइपे 101 और सरकार की अनुमति के बाद संभव हो पाई।

होनोल्ड ने कहा कि उन्होंने एक बार बिना अनुमति के संरचना पर चढ़ने के बारे में सोचा था।ताइवान के राजनेताओं ने इंटरनेट मीडिया पर होनोल्ड और नेटफ्लिक्स को धन्यवाद दिया कि उन्होंने ताइवान को एक अलग दृष्टिकोण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने कहा, ”चुनौती पूरी करने के लिए बहादुर और निडर एलेक्स को बधाई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *