होली के बाद एक दिन के अंतराल में अस्त हो रहे बुध-शुक्र, इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप) 94064 20131

 होली बाद बुध व शुक्र एक दिन के अंतर में अस्त होने जा रहे हैं।

बुध व शुक्र के अस्त का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ भाग्यशाली राशियों पर बुध व शुक्र अस्त का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

इन राशियों को करियर में तरक्की, व्यावसायिक उन्नति व आर्थिक सुदृढ़ता प्राप्त हो सकती है। जानें बुध-शुक्र अस्त का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

मार्च में बुध व शुक्र कब अस्त होंगे: हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्र 19 मार्च 2025, बुधवार को शाम बजे अस्त होंगे। करीब 4 दिन अस्त रहने के बाद शुक्र 23 मार्च 2025, रविवार को सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर उदित होंगे।

बुध 18 मार्च 2025, मंगलवार को शाम 07 बजकर 20 मिनट पर अस्त होंगे और 21 दिन अस्त रहने के बाद 08 अप्रैल 2025, मंगलवार को सुबह 05 बजकर 04 मिनट पर उदित होंगे।

बुध व शुक्र अस्त का किन राशियों को फायदा-

1. वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों के लिए बुध व शुक्र का अस्त होना लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

कार्यस्थल पर तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने मार्ग से भी रुपए-पैसे आएंगे।

2. सिंह राशि– सिंह राशि वालों के लिए बुध व शुक्र का अस्त होना अनुकूल रहने वाला है। आपके जीवन की परेशानियां खत्म होंगी।

लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। रिश्तों में सुधार होगा। काम में मन लगेगा। आपकी मेहनत व पराक्रम रंग लाएगा। आर्थिक रूप से आप अच्छी स्थिति में रहेंगे।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए बुध व शुक्र अस्त अवस्था में अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे। धन लाभ के योग हैं। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। नौकरी पेशा करने वालों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *