पूर्वी चंपारण में लापरवाही पर कार्रवाई: पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह को एसपी ने किया लाइन हाजिर…

 East Champaran News: जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

थानाध्यक्ष पर पुलिस दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष के खिलाफ यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और पुलिस जिम्मेदारियों के निर्वहन में विफल रहने के आरोपों के आधार पर की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए चंपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक हरकिशोर राय ने भी कार्रवाई के लिए अपनी सहमति दे दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाने के स्तर पर अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को लेकर संतोषजनक कार्य नहीं होने की शिकायतें सामने आई थीं। इसी को देखते हुए विभागीय स्तर पर जांच के बाद यह कदम उठाया गया।

फिलहाल पकड़ीदयाल थाने में नए थानाध्यक्ष की पदस्थापना नहीं की गई है। पुलिस विभाग के अनुसार जल्द ही यहां नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *