जिला स्तर के विकास कार्यों में तेजी लाते हुए समय से पूर्ण करें- लखमा…..

जिला स्तर के विकास कार्यों में तेजी लाते हुए समय से पूर्ण करें- लखमा

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा प्रभारी मंत्री कवासी लखमा की अध्यक्षता में आज जिला संयुक्त कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में जिले में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सर्वप्रथम बैठक में पीपीटी के माध्यम से जिले में किये जा रहे कार्य,

नवाचारों के बारे में अवगत कराया। लखमा ने जिले में निर्माणाधीन सड़कों, पुल पुलिया को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण करने की बात कहते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

लखमा ने धान खरीदी के सबंध में जानकारी लेते हुए उपार्जन केंद्रों, बारदानों की उपलब्धता के बारे में के बारे में जानकारी ली। बैठक में लखमा जिले में मुख्यमंत्री द्वारा घोषणाओं पर किये गए

कार्यों की वर्तमान स्थिति से भी अवगत हुए। जिले में वितरित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्र, आश्रम छात्रावासों में अधीक्षकों की उपस्थिति के सबंध में भी जानकारी ली।

राशन वितरण के संबंध में आ रही दिक्कतों को संज्ञान में लेते हुए लखमा ने उचित निराकरण करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी, जर्जर स्कूल की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत बच्चों को दिए जा रहे

भोजन, पेयजल की व्यवस्था, स्वीकृत और निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों की जानकारी लेते हुए भवनों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2022 11 09 at 7.22.27 PM

रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती करने को कहा। जिले में नलकूप खनन, सोलर आधारित नलजल प्रदान की विकासखण्ड वार जानकारी ली।

लखमा ने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर जिले में आवश्यकतानुसार बोर खनन की बात कही। जिले में मछली उत्पादन से संबंधित जानकारी ली।

उन्होंने लोगों की आमदनी बढ़ाने हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण देने को कहा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या, चिकित्सकों की उपलब्धता के बारे में पूछते हुए सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश दिए।

बैठक में अस्पतालों के विभिन्न एजेंडे पर चर्चा हुई। साथ ही आय व्यय की जानकारी ली। उन्होंने जीवनदीप समिति सामान्य सभा की बैठक समय-समय पर करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनहित के लिए कार्य करते हुए लोगों को लाभान्वित करें।

WhatsApp Image 2022 11 09 at 7.22.24 PMप्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किये घोषणाओं को तेजी से अमल में लाएं।

जिला स्तर के कार्यों को समय से पूर्ण करें। साथ ही पुराने कामों में तेजी लाते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आँगनबाड़ी केंद्रों, गौरवपथ बचेली, काठमांडू कॉलोनी को पूरा करें।

उन्होंने कहा कि राज्य में 1 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ हो गयी है। जिले में सुचारू रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करें। विधायक देवती महेंद्र कर्मा ने कहा कि आज बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई है।

जो भी अधूरे काम है उन्हें तत्काल पूर्ण करें। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी प्रभारी मंत्री के समक्ष जिले की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, खाद्य आयोग सदस्य विमल सुराना, मदरसा बोर्ड सदस्य शकील अहमद रिजवी,

जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुराना, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ ललित आदित्य नीलम, अपर कलेक्टर जय कन्नौजे, एसडीएम कुमार बिश्वरंजन, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर सहित संबंधित अधिकार गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *