Basti में आग का तांडव, गन्ने के खेत में लगी आग बुझाने के दौरान एक युवक झुलस गया; आसपास के कई गांवों में अफरा-तफरी का माहौल फैल गया…

दो अलग-अलग स्थानों पर अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। छावनी में गन्ने की फसल में आग बुझाते समय युवक झुलस क घायल हो गया। चंदो ताल से सटे गांव में आग लग गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया।

गनीमत रहा कि खेत-खलिहान और मकान सुरक्षित बच गए। पोखरा बाजार और कुढ़वा गांव में दोपहर तकरीबन एक बजे अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें तेजी से फैलते हुए चंदो ताल के पास स्थित झाड़ियों और आसपास के कटे हुए गेहूं के खेतों तक पहुंच गईं।

ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

छावनी संवाद सूत्र के अनुसार, देवकली बाबू गांव में गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग को बुझाते समय 20 वर्षीय हर्षित सिंह पुत्र भगवान शरण सिंह झुलस कर घायल हो गए। स्वजन उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है ।

इस दौरान हर्षित का गन्ना, गुलाम अली का एक बीघा गेहूं व प्रेम प्रकाश के रिहायशी छप्पर में रखा गृहस्थी का सामान जल कर नष्ट हो गया। रामबली, राधेश्याम, रामसुंदर,धर्मेंद्र चौहान, श्याम सुंदर हनुमत प्रजापति का भूसे रखा मंडीला, उपलों का भीटा जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *