जापान अपनी कड़ी मेहनत वाले वर्क-कल्चर के लिए मशहूर है, लेकिन अब वहां करियर को लेकर परेशान लोगों के लिए एक अनोखी जगह खुली है। यह एक ऐसा ‘बार’ है जहां ड्रिंक्स और करियर की सलाह, दोनों ही एकदम फ्री हैं। इस जगह का नाम है ‘तेनशोकू सोदान बार’, जिसका मतलब है ‘नौकरी बदलने की सलाह देने वाला बार’।
इसका मकसद एक ऐसा माहौल बनाना था जहां लोग बिना किसी डर के अपनी नौकरी की परेशानियों, थकान और आगे के रास्तों पर खुलकर बात कर सकें।
यहां सिर्फ मौज-मस्ती नहीं थी बल्कि वहां अनुभवी लोग भी मौजूद हैं जो लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें सही सलाह दे हैं।
जापान जैसे देश में, जहां काम को बहुत ज्यादा अहमियत दी जाती है, यह आईडिया बिल्कुल नया है। इस बार के जरिए लोगों को मानसिक सुकून, अपनी खुशी और करियर के बारे में खुलकर बात करने का एक नया मौका मिला।