सूरत में भीषण अग्निकांड: धागा निर्माण फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर तैनात…

सूरत ग्रामीण के किम चार रास्ता इलाके में बुधवार को एक धागा निर्माण कारखाने में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने इसे ‘मेजर कॉल’ घोषित किया है। मौके पर मौजूद उप-अग्निशमन अधिकारी विजय टंडेल ने बताया कि यह एक बेहद गंभीर घटना है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वर्तमान में 7 से 8 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और आग पर पानी की बौछारें डालकर उसे काबू करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कारखाने में रखे नायलॉन और ज्वलनशील धागा सामग्री के कारण आग तेजी से भड़की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *