अफगानिस्तान में तालिबानी सजा: 13 साल के बच्चे ने युवक को सुनाई मौत की सजा, देखने उमड़ी हजारों की भीड़…

 अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें 80 हजार लोगों के सामने एक युवक को गोली मारकर सजा दी गई। हैरानी की बात यह है कि यह सजा एक 13 साल के बच्चे ने दी।

दरअसल, सजा पाने वाला युवक पर गोली मारने वाले लड़के के परिवार के लोगों की हत्या का आरोप था। तालिबानी अधिकारियों ने आरोपी की पहचान की।

जिसके बाद अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था। इसके बाद तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने उसकी फांसी की मंजूरी दी थी।

बच्चे ने किया माफी से इनकार

इसके बाद 13 वर्षीय लड़के से पूछा कि क्या वह दोषी ठहराए गए व्यक्ति को माफ करना चाहता है, इस पर बच्चे ने साफ मना कर दिया।

इसके बाद अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से निवासियों को फांसी की सजा देखने के लिए प्रोत्साहित किया था। इसके लिए बकायदा नोटिस भी जारी किया गया और उसे व्यापक रूप से प्रसारित किया गया।

फांसी देखने पहुंचे हजारों लोग

सार्वजनिक फांसी देखने के लिए स्टेडियम में करीब 80 हजार लोगों की भीड़ जुटी थी। जिसके बाद तालिबानी अधिकारियों ने 13 साल के लड़के के हाथ में एक बंदूक थमा दिया और उसे हत्या करने का निर्देश दिया।

कुछ ही देर में बच्चे ने स्टेडियम के अंदर घातक गोलियां चलाकर आरोपी को मौत के घाट उतार दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्टस के मुताबिक, तालिबान के सर्वोच्च न्यायालय ने फांसी दिए गए व्यक्ति की पहचान तलाह खान के पुत्र मंगल के रूप में की। मंगल को अब्दुल रहमान की हत्या करने का दोषी पाया गया था।

सजा देने वाली घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें करीब 80 हजार लोगों से खचाखच भरे स्टेडियम में गोली मारकर सार्वजनिक फांसी दी गई। गोलियों की आवाज के बीच धार्मिक नारे भी सुनाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *