राज्यपाल हरिचंदन ने प्रख्यात साहित्यविद् और प्रकाशक अनंत मिश्र के तैल चित्र का अनावरण किया…

राज्यपाल हरिचंदन ने प्रख्यात साहित्यविद् और प्रकाशक अनंत मिश्र के तैल चित्र का अनावरण किया

OFFICE DESK :- राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अपने ओडीसा राज्य के प्रवास के दौरान कटक में प्रख्यात साहित्यविद् और आदर्श प्रकाशक स्वर्गीय अनंत मिश्र के तैल चित्र का अनावरण किया। यह कार्यक्रम उत्कल साहित्य समाज कटक द्वारा आयोजित किया गया था।

1694599423 92c6ce657e15f3bfb9fa

इस अवसर पर हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि समसामायिक पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में अनंत मिश्र की सृजनात्मक क्षमता ने उड़िया साहित्य को समृद्धि के उच्च सोपान में स्थापित किया है। साहित्यकारों को प्रेरित करके उच्च कोटी के साहित्यिक संरचना को प्रोत्साहन देना मिश्र के जीवन का ध्येय था।

वे एक अनुकरणीय प्रकाशक थे। प्रकाशन उद्योग की यह प्रमुख हस्ती लेखकों से जरूरत के मुताबिक साहित्य सृजन कराने में सफल रही। हरिचंदन ने समाज में साहित्य और प्रकाशकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्हांने कहा कि मिश्र अपने समय के ख्याति सम्पन्न साहित्यकारों के संपर्क में रहकर साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी प्रकाशन बने।

1694599406 4074807e4bd0256eead6

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोबिंद चंद्र चांद ने की। इस अवसर पर प्रख्यात प्रकाशक और लेखक नृसिंह प्रसाद मिश्र ने अनंत के महान जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता केआईएस विश्वविद्यालय गोपबंधु के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ विजयानंद सिंह ने एक प्रकाशक के रूप में अनंत मिश्र की उपलब्ध्यिों की चर्चा की।

उत्कल साहित्य समाज के उपाध्यक्ष जीवानंद अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के प्रधान संपादक डॉ. सुनमणि राउत ने किया।

1694599439 5ceb8093e5319c95bc1f

कार्यक्रम में प्रमुख लेखक, बुद्धिजीवी, उत्कल साहित्य समाज के सदस्य और कार्यकारी समिति के सदस्य वक्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *