7 अगस्त टैरो कार्ड राशिफल: मीन राशि को मिलेंगे नए मौके, तुला-वृषभ रहें सतर्क, जानें सभी राशियों का टैरो भविष्य…

सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ): 

टैरो, कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है।

कुछ मानते हैं यह टैरोची शब्द से उत्पन्न हुआ, जो माइनर आर्काना के कार्डों से संबंधित था, तो कुछ इसकी उत्पत्ति टैरोटी से मानते हैं क्रास लाइन जो कि कार्डों के पीछे दिखती है।

टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

आर्काना लैटिन भाषा के शब्द आर्कान्स से उत्पन्न हुआ, जिसका अर्थ है रहस्यमय व्यक्तिगत विकास। रहस्यों से प्रतीकात्मक रूप से अभिलेखित शिक्षाएं लिए मेजर आर्काना गुप्त विज्ञान के छात्रों का गंभीर विषय है। आइए जानते हैं, टैरो कार्ड से जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। 

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज आपका जो कार्ड है वो टेन ऑफ पेंटाकल्स है। आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आज लोग आप पर विश्वास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको खूब मान-सम्मान मिलेगा। आज की सकारात्मक ऊर्जा का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। धन और भौतिक संपत्ति में वृद्धि के योग हैं।

वृषभ राशि- आज आपक जो कार्ड है वो हैंगड मैन है। आज का दिन आपके लिए सामान्य कहा जा सकता है। कार्यों में देरी हो सकती है। आज के दिन धैर्य बहुत जरूरी है। आज आपको किसी स्थिति या लोगों को छोड़ने की आवश्यकता हो सकती है जो अब आपके लिए सही नहीं हैं। रिलेशनशिप में परेशानियां आ सकती हैं।

मिथुन राशि- आज आपका कार्ड द डेविल है। आज मिथुन राशि वालों को ईमानदारी से कार्य करने चाहिए। आपको सबसे पहले खुद के लिए ईमानदार होने की आवश्यकता है। किसी भी चीज के लिए परेशान होने की बजाए उस चीज को सही करने के लिए रास्ता खोजना होगा।

कर्क राशि- आज आपका कार्ड नाइन आफ सोड्स है। आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। तनाव की वजह से जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। तनाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। अगर आप किसी बात को लेकर रो भी गए हैं तो ये आम बात है। इसका मतलब ये नहीं है कि आप कमजोर हैं। जिस पर आप भरोसा करते हैं उससे बात करें।

सिंह राशि- आज आपका कार्ड नाइन ऑफ कप्स है। आज आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आप जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। अपने जीवन के सकारात्मक चीजों को देखकर आप और भी अधिक सकारात्मक हो जाएंगे।

कन्या राशि- आज आपका कार्ड क्वीन ऑफ वैंड्स है। यह कार्ड शुभ होता है। आज आपको जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी। जीवन में नए अनुभव होंगे। आज के दिन का पूरा लाभ उठाएं। यह दिन आपके जीवन को रोमांचक बनाने जा रहा है।

तुला राशि- आज आपका कार्ड फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स है। आज के दिन आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यह कार्ड बताता है कि आप किसी मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। अपने जीवन को खुद कंट्रोल करें। दूसरों को अपने जीवन में दखलअंदाजी न करने दें। अपनी ग्रोथ पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि- आज आपका कार्ड पेज ऑफ कप्स है। आज आप कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। आज आप कल्पनाओं में जिएंगे। आज का दिन लिखने, पढ़ने या कोई भी क्रिएटिव काम करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अपने आईडिया के बारे में ज्यादा विचार न करें। आपको जो अच्छा लगता है वो आज आप जरूर करें।

धनु राशि- आज आपका कार्ड थ्री ऑफ पेंटाकल्स है। आज आप छोटे-छोटे स्टेप लेकर आगे बढ़ते रहें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज के दिन का भरपूर आनंद लें। आपकी जीवन यात्रा बहुत सुखद रहेगी। आपके किए गए प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे।

मकर राशि- आज आपका कार्ड द हाई प्रीस्टेस है। आज आपको अपने आंतरिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवन सवालों के आप जवाब खोज रहे हैं वो आपके पास ही हैं। खुद पर भरोसा रखें। अपनी इंट्यूशन किसी को भी न बताएं। खुद को आज शांत रखें। ज्यादा बोलने से बचें। आज कुछ भी करने से पहले ध्यान जरूर करें।

कुंभ राशि- आज आपका कार्ड टू ऑफ पेंटल है। जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। आप आज किसी को भी अपने मन की बात नहीं बताना चाहेंगे। आज खुद को बैलेंस करें। जीवन को सकारात्मक तरीके से जीने का प्रयास करें। आज किसी ऐसे व्यक्ति से अपने दिल की बात जरूर कहें जिस पर आप आंख बंद कर विश्वास कर सकते हैं।

मीन राशि- आज आपका कार्ड किंग ऑफ वैंड्स है। यह एक शुभ कार्ड है। आज का दिन आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। जीवन में नए अवसर मिलेंगे। आप लोगों को सलाह देंगे। आज की एनर्जी आपके भविष्य का निर्माण कर रही है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *