पांच साल में 6,337 पक्षियों से विमान टकराए, DGCA ने संसद में पेश किए आंकड़े; मरम्मत पर कितना हुआ खर्च?…

सरकार ने गुरुवार को लोकसभा को बताया कि पिछले वर्ष देश के हवाईअड्डों पर विमानों से पक्षियों के टकराने की 1782 घटनाएं हुईं। 2024 में ऐसी 1278 घटनाएं हुई थीं।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने लाइसेंस प्राप्त हवाईअड्डों पर संभावित वन्यजीव खतरों के प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने प्रश्न के लिखित उत्तर में डाटा साझा करते हुए बताया कि पिछले पांच वर्षों में देश के हवाईअड्डों पर विमानों से पक्षियों के टकराने की 6,337 घटनाएं हुई हैं।

पिछले 5 वर्षों में 6,337 विमान-पक्षी टक्कर की घटनाएं

अन्य प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) ने एयर नेविगेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण के लिए 3,490 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

इनमें जिसमें हवाईअड्डों पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के लिए 1,532 करोड़ रुपये शामिल हैं। पिछले नवंबर में, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी ने दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन बाधित हुआ था।

एएआइ ने हवाईअड्डों पर ओटी/आइटी (आपरेशनल टेक्नोलाजी/सूचना प्रौद्योगिकी) प्रणालियों के साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए सलाहकार के रूप में नियुक्ति के लिए आइआइटी मद्रास को रिक्वेस्ट फार प्रपोजल जारी किया है।

परामर्श का दायरा साइबर सुरक्षा आर्किटेक्चर का निर्माण और एएआइ में साइबर सुरक्षा वर्टिकल्स के लिए मानव संसाधन आवश्यकताओं का आकलन करना शामिल है।

वर्ष – विमानों से पक्षियों के टकराने की घटनाएं

डीजीसीए में 1,630 स्वीकृत पदों में से 787 पद खाली अन्य प्रश्न के उत्तर में मोहोल ने बताया कि डीजीसीए 1,630 स्वीकृत पदों में से 787 पद रिक्त हैं।

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो में 598 स्वीकृत पदों में से 230 पद रिक्त हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि आवश्यक मानव संसाधन की समय पर और निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (एटीसीओ) में 5,537 स्वीकृत पदों में से 1,279 पद रिक्त हैं।

हवाई यातायात का प्रबंधन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) द्वारा एटीसीओ के माध्यम से किया जाता है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक देश के सात एटीसी कर्मियों के प्रशिक्षण केंद्रों से कुल 4,320 एटीसी कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया
है।

भारत में हैं 25,001 एक्टिव पायलट

अन्य प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि भारत में कुल 25,001 एक्टिव पायलट हैं, जिनमें 10,261 एटीपीएल (एयरलाइंस ट्रांसपोर्ट लाइसेंस) धारक शामिल हैं।

डीजीसीए द्वारा जारी विभिन्न श्रेणियों के लाइसेंस वाले 65 वर्ष से कम आयु के पायलटों को एक्टिव पायलट कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *