61 लाख नकद और 25 तोला सोना… नागौर के दो भाइयों ने भरा साल का सबसे बड़ा मायरा…

राजस्थान के नागौर का मायरा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। यहां जायल कस्बे के दो भाइयों ललित कुमार व्यास और ओमप्रकाश व्यास ने अपने भांजे की शादी में 1 करोड़ 61 लाख रूपए का मायरा भरा है।

इसे इस साल का सबसे बड़ा मायरा बताया जा रहा है। यह मायरा अब कस्बे से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह वायरल हो रहा है।

नागौर के जायल में दो भाइयों ने भरा मायरा

इससे पहले साल 2024 में नागौर के ही झाड़ेली गांव के पोटलिया परिवार का मायरा चर्चे में आया था। जिसमें 21 करोड़ 11 लाख रुपये दी गये थे।

अब जायल निवासी ललित कुमार व्यास और ओमप्रकाश व्यास ने अपनी बहन गायत्री देवी के पुत्र नीलेश की शादी में मायरा भरा है। बात दें इस मायरे में 81 लाख रुपए कैश, 25तोला सोने और चांदी के गहने शामिल हैं।

21 करोड़ से ज्यादा के मायरे 

मायरे की ये रस्म जायल के महेश्वरी भवन में पूरे विधि-विधान के साथ पूरी की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार और गांवाले मौजूद रहे। दोनों भाइयों के पिता और घर के मुखिया श्यामसुंदर दास की मौजूदगी में मायरे की रस्म पूरी की गई।

बता दें कि पिछले कुछ सालों में नागौर में कई बड़े मायरे भरे गए हैं। जिसके तहत कुछ परिवारों ने करोड़ों की जमीन, नकद, सोना-चांदी दिए।

जबकि हाल ही में 21 करोड़ से ज्यादा के मायरे भी सुर्खियां बने।लेकिन इस बार ब्राह्मण समाज का यह योगदान खास है।क्योंकि यह समाज में एक नई मिसाल कायम कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *