2025: तख्तापलट से लोकतंत्र तक, इस साल दुनिया के कितने देशों में हुए चुनाव?…

 दिसंबर के महीने की शुरुआत हो सकी है।

कुछ दिनों बाद साल 2025 की समाप्त हो जाएगा। इस साल देश ही नहीं बल्कि दुनिया कई हिस्सों में अहम बदलाव देखने को मिले। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी ये साल काफी अहम रहा।

दरअसल, साल 2025 में किसी देश में भारी विरोध के बाद सरकार गिरा दी गई, तो कहीं पर लोकतांत्रित तरीके मतदान भी हुआ। इन सब के बीच इस आर्टिकल में आइए आपको बताते हैं कि इस साल दुनिया के कितने देशों में चुनाव हुए हैं।

  • इसी साल तंजानिया में 20 अक्तूबर 2025 को चुनाव हुए। इस चुनाव में जीत के बाद सामिया सुलुह हसन दूसरी बार देश की राष्ट्रपति बनीं। हालांकि, उनके राष्ट्रपति बनने के बाद हिंसा भड़कने की भी खबरें सामने आईं, जिसमें दावा किया गया कि 700 लोगों की जान गई है।
  • इसी साल नेपाल में जेन-जी प्रदर्शन के बाद सरकार गिर गई। नेपाल में युवाओं का ये विरोध सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ थी, इसके बाद नेपाल में एक नई अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
  • इसी साल कैमरून में भी आम चुनाव हुए, जिसमें मौजूदा राष्ट्रपति पॉल बिया ने फिर से सत्ता में अपनी वापसी की। कनाडा में भी इसी साल संघीय चुनाव का आयोजन किया गया। इसके बाद मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने जीत हासिल की। जिसके बाद कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ही बने।

इन देशों ने भी चुनी नई सरकार

ऑस्ट्रेलिया में भी इस साल मई में चुनाव हुए थे। इस आम चुनाव लेबर पार्टी ने जीत हासिल की। वहीं, एंथनी अल्बनीज ने फिर से देश के पीएम की कमान संभाली थी।

जर्मनी में भी इसी साल चुनाव हुए। इस चुनाव में फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन ने शानदार जीत दर्ज की थी। साल 2025 की शुरुआत के बेलारूस में भी चुनाव हुए थे। इस चुनाव में अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने जीत हासिल की। बता दें कि लुकाशेंको ने लगातार सातवीं बार जीत हासिल की है।

इसी साल मिस्र में दो चरणों में चुनाव हुए थे। पहले चरण का चुनाव 10-11 नवंबर को हुआ था। वही, दूसरे चरण का चुनाव 24-25 नवंबर को आयोजित किया गया था। हालांकि, इन दोनों चरण में हुए चुनावों के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं।

जापान के पीएम ने दिया था इस्तीफा

  • जापान के निचले सदन में इस साल जुलाई में मतदान हुए थे, इस चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी एलडीपी की हार हुई। इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए शिगेरु इशीबा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जापान में एलडीपी से ही साने ताकाइची को बहुमत के साथ पीएम चुना गया। वह देश की पहली महिला पीएम हैं।
  • नेपाल में इस साल जेन-जी के हिंसक प्रदर्शन के बाद केपी ओली की सरकार गिरा दी गई। इसके बाद सुशीला कार्की ने देश के अंतरिम सरकार की कमान संभाली। नेपाल में अगले साल पांच मार्च को चुनाव होंगे।
  • वहीं, अमेरिका की बात करें तो डोनल्ड ट्रंप ने दूसरी बाद यूएस का कमान संभाली है। इसी साल 20 जनवरी को डोनल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *