इजरायल के ईरान पर एयरस्ट्राइक में 18 लोगों की मौत, 24 घायल हुए…

इजरायल ने ईरान के अल्बोर्ज प्रांत में एयरस्ट्राइक की है। इजरायल के इस हमले में ईरान के 18 लोग मारे गए हैं, वहीं 24 लोग घायल हैं।

ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, आज मंगलवार को तेहरान के उत्तर-पश्चिम में स्थित अल्बोर्ज प्रांत को इजरायल की मिसाइलों ने निशाना बनाया।

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला

न्यायपालिका की मीजान समाचार एजेंसी ने बताया कि इस हमले में 24 लोग भी घायल हुए हैं। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि हमले में किसे निशाना बनाया गया था।

ईरान की राजधानी तेहरान पर भी कई जोरदार हवाई हमले हुए हैं, जिनमें पहाड़ों में स्थित एक संभावित हथियार डिपो और रिहायशी इलाके भी शामिल हैं।

इजरायली सेना, ईरान पर हवाई हमलों का एक मिशन चला रही है, जिसमें ईरान की धार्मिक सत्ता और उसकी सेना के कई शीर्ष अधिकारी मारे गए हैं।

युद्ध का 39वां दिन

इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 39वां दिन है। ये हमले हर दिन के साथ और भी तेज हो रहे हैं। एक तरफ जहां ईरान, इजरायल के साथ ही खाड़ी देशों को भी निशाना बना रहा है। वहीं इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरान में जगह-जगह मिसाइलें दाग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *