साल के पहले महीने में चार ग्रहों का होगा परिवर्तन, इन राशियों के लिए होगा शुभ…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार):

नए साल में ग्रहों का गोचर कई राशियों के लिए अलग-अलग परिवर्तन लेकर आ रहा है।

जनवरी का महीना चार बड़े ग्रहों के नाम रहेगा। जनवरी में चार बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव कई राशियों पर होगा।

यहां हम आपको सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनके राशियों के प्रभाव के बारे में जानकारी देंगे। जनवरी 2025 में बुध, सूर्य, मंगल और शुक्र का गोचर होगा।

साल के शुरू में सबसे बुध ही 4 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेंगे। धनु राशि में पहले से सूर्य बैठें है, ऐसे में दोनों का धनु राशि में मिलना बुधादित्य राजयोग बनाएगा।

इसके बाद मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से खरमास समाप्त हो जाएंगे और इसके बाद 24 जनवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध का दूसरी बार गोचर होगा।

महीने के आखिर में 28 जनवरी को शुक्र देव अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करेंगे। आइए जानें इसका किन राशियों पर होगा प्रभाव

इन ग्रहों के प्रभाव से मेष राशि पर असर होगा। इस राशि के लोग इस समय में कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। इसके अलावा उनके लाभ के योग का भी निर्माण हो रहा है।

वहीं तुला राशि वालों की लाइफ में भी शांति आएगी, कई दिनों से अटके काम बनने लगेंगे। नौकरी आपके लिए कई खुशखबरी लाएगी।

जो पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए भी समय अच्छा है।मकर राशि के जातकों को नएसाल के पहले मीने जनवरी थोड़ी राहत मिलेगी।

शुक्र और बुध आपके लिए चीजें आसान करेंगे। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ सूकून के पल बिताएंगे। इस समय आपका कोई चल रहा आर्थिक विवाद खत्म हो जाएगा। अगर बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं, तो बेस्ट टाइम है आपके लिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

प्रियंका प्रसाद (केवल व्हाट्सएप) 94064 20131

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap