सहयोगियों के खिलाफ भ्रष्टाचार कार्रवाई को लेकर भूपेश बघेल ने जताया दर्द, मीडिया पर साधा निशाना…

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बलरामपुर जिलों में अफीम की खेती के राजफाश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की विष्णु देव साय सरकार पर आरोप लगाया है कि वे इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

बघेल ने अफीम की खेती को भाजपा नेताओं के करीबियों की फसल करार देते हुए अपने करीबी सहयोगियों पर हो रही भ्रष्टाचार की कार्रवाइयों पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने प्रदेश की मीडिया पर भी सवाल उठाए। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में बघेल विधानसभा परिसर में मीडिया को भी आड़े हाथों लेते हुए नजर आए।

उन्होंने कहा कि जब उनके करीबी लोगों के खिलाफ जांच होती है, तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है, लेकिन सत्ता पक्ष के नेताओं के करीबियों के खेतों में नशीली फसलें मिलने पर सब चुप हैं।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांवों में खेतों की निगरानी करें और अवैध खेती का पर्दाफाश करें।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बघेल का यह दर्द इसलिए उभर रहा है क्योंकि पिछले तीन वर्षों में जांच एजेंसियों ने उनके करीबी लोगों पर शिकंजा कसा है, जिसमें उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और अन्य मामलों की जांच शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *