मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम इंदौरी में माता चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान उन्होंने पंडा मोहन गिरी गोस्वामी और पुजारी कन्हैया प्रसाद मिश्रा को फल व साल भेंट किया।
मंदिर परिसर में महिलाओं और छोटे बच्चों ने मुख्यमंत्री बघेल के माथे में तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।
मंदिर समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मातारानी की फोटो भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवरात्र पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर केबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर भी उपस्थित रहे।