मंच पर ही पवन कल्याण ने निकाल लिए चप्पल, बोले- जिसने चिढ़ाया उसे पीटूंगा…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

दक्षिण भारत के फिल्म स्टार और राजनेता पवन कल्याण ने मंच से चप्पल दिखाते हुए अपने विरोधियों को धमकी दी है।

जनसेना के प्रमुख पवन कल्याण ने जगन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी नेताओों और कार्यकर्ताओं को लेकर है, जो लोग मुझे पैकेज स्टार कहेंगे उनको चप्पलों से पीटूंगा।

दाईं और बाईं दोनों ही तरफ, दरअसल विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर जनसेना के कार्यकर्ताओं ने वाईएसआरसीपी नेताओं पर पत्थरबाजी की थी।

इसके बाद YSRCP ने पवन कल्याण को पैकेज स्टार कहकर मजाक बनाना शुरू कर दिया था ।

गुंटूर के मंगलागिरि में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान पवन कल्याण ने अपना चप्पल रहाथ में ले लिया और कहा कि जो लोग पैकेज स्टार कह रहे हैं, सजा भुगतने के लिए तैयार रहें। इसके बाद जनसेना के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। 

इससे पहले पवन कल्याण को विशाखापट्टनम पुलिस ने नोटिस भी दिया था और कहा था कि उनके समर्थकों ने मंत्री पर हमला किया है।

इसमें यह भी कहा गया था कि कार्यकर्ताओं पर पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बनाने का आरोप है। इसके बाद कल्याण को जन वाणी कार्यक्रम आयोजित करने से रोक दिया गया। उनपर 31 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लगाई गई है। 

पवन कल्याण ने कहा था कि पुलिस ने 100 से ज्यादा जन सेना के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। जो लोग जनवाणी कार्यक्रम की इजाजत मांग रहे थे उनपर धारा 307 लगाई गई है।

इसके अलावा पुलिस कल्याण के होटल रूम भी पहुंची थी और दरवाजा खटखटा रही थी, प्रशासन की तरफ से पवन कल्याण के मीटिंग्स, रोडशो और जनसभाओं पर रोक लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *