भिलाई तीन में दिन दहाड़े महिला से साढ़े 4 लाख रुपए की लूट करने वाले लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने की जगह-जगह नाकेबंदी…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

भिलाई तीन थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदास हो गई। यहां दो बाइक सवारों ने महिला से साढ़े चार लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए।

घटना के बाद महिला ने भिलाई तीन थाने में मामला दर्ज कराया, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।

भिलाई तीन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग पद्मनाभपुर निवासी भावना राठौर कुम्हारी में बीसी खेलती थी।

बीसी पूरी होने पर शनिवार दोपहर महिला वहां रुपए लेने गई थी, दोपहर दो से ढाई बजे के करीब भावना राठौर अपने पर्स में साढ़े चार लाख रुपए लेकर निकली थी।

वह जैसे ही थोड़ा दूर आगे पहुंची अचानक दो नकाबपोश युवक होंडा बाइक से आए। उन्होंने महिला से उसका पर्स छीना, उसे धक्का दिया और वहां पर्स लेकर फरार हो गए।

महिला मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन जबतक लोग वहां पहुंचते लुटेरे वहां से भाग खड़े हुए।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
महिला की शिकायत के बाद भिलाई तीन पुलिस ने कंट्रोल रूम में सूचना देकर जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है।

पुलिस महिला से वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक भिलाई तीन पुलिस कुछ भी जानकारी देने से बच रही है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *