भारत में कायम है कोरोना का खतरा, बीते 24 घंटे में आए करीब 2800 नए केस; जानें एक्टिव मरीज कितने हुए…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

भारत में कोरोना वायरस का खतरा अब भी टला नहीं है। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।

हालांकि, राहत की बात है कि एक्टिव मरीजों की संख्या 27 हजार से नीचे है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी डेटा के मुताबिक, बीते 24 घंटे में बारत में 2787 नए कोरोना केस सामने आए हैं, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 26,509 है।

12 अक्टूबर को कितने थे कोरोना केस
बुधवार को देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,139 नए मामले सामने आए थे, जिसेस देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,18,533 हो गई थी।

वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26,292 थी। बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण से 13 लोगों की मौत हुई थी, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,835 पर पहुंच गई थी।

देश में कब कितने हुए मामले
बता दें कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *