सीबीआई ने 34,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ‘डीएचएफएल’ के पूर्व सीएमडी कपिल वधावन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
कपिल वधावन के साथ 74 अन्य के खिलाफ सीबीआई ने आरोप पत्र दायर किया है। इनमें उन कंपनियों का ब्यौरा भी है जिनके जरिए पैसे का लेन देन हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने यहां विशेष सीबीआई अदालत में दायर अपने आरोपपत्र में तत्कालीन निदेशक धीरज वधावन और पूर्व सीईओ हर्षिल मेहता को भी इस बड़े घोटाले में आरोपी बनाया है।
सीबीआई के अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने डीएचएफएल बैंक धोखाधड़ी मामले में 17 बैंकों के एक समूह से 34,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में जून में मामला दर्ज किया था।
जिससे यह देश का सबसे बड़ा बैंकिंग ऋण धोखाधड़ी बन गया।
एजेंसी ने 18 व्यक्तियों और 57 कंपनियों को नामित किया
अधिकारियों ने कहा कि आरोप पत्र में एजेंसी ने 18 व्यक्तियों और 57 कंपनियों को नामित किया है जिनके माध्यम से धन का लेन-देन किया गया था।
सीबीआई की ओर से दाखिल किए गए आरोप पत्र के बाद पूर्व सीएमडी कपिल वधावन की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
यह मामला 34,000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है।
मामले में दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ‘डीएचएफएल’ के पूर्व सीएमडी कपिल वधावन के साथ ही 74 अन्य लोगों के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया गया है।